फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जीएसटी से बचने के लिए खुलवाए फर्जी खाते, दो गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। सरकारी योजना के नाम पर फर्जी खाता खुलवाकर उसमें मोटी रकम भेजने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीएसटी से बचने के लिए भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर खाते खुलवाने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


ग्राम पिपलैडा निवासी सलमान ने बताया वह ओला कंपनी में किराए पर वाहन चलाता है। सात महीने पहले राजन पुत्र जगमेहर निवासी ग्राम कुरडी थाना छपरौली जिला बागपत ने उसकी गाड़ी बुक की थी। इसी दौरान उसने मोबाइल नंबर ले लिया। 4 महीने पहले राजन ने उसे फोन करके बताया कि चालू खाता खुलवाने पर सरकारी योजना चल रही है। जिसमें एक खाता खुलवाने पर दस हजार रुपये मिलेंगे। मेरा जानने वाला राजीव यश बैंक मालवीय नगर दिल्ली में है। इसलिए इस योजना का लाभ देने के लिए तुम्हारा खाता खुलवा देता हूं। खाता खुलवाने के लिए उसने अपनी व पत्नी फिरदोशी की आधार कार्ड व पेन कार्ड की छायाप्रति दे दी। कुछ दिन बाद उसने बताया था कि तुम्हारा स्कीम का रुपया आ गया है। लेकिन उसने पासबुक, चेक बुक व एटीएम कार्ड नहीं दिए। इसी बीच एचडीएफसी बैंक नोएडा से फोन आया तो उसे पता चला कि खाते में 14 लाख 91 हजार रुपये आए हैं। जिस पर उसने डेबिट कार्ड और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर रोक लगवा दी। पीड़ित ने बताया कि राजन व उसके साथी सुऐब पुत्र बारिश निवासी ग्राम अम्बेटा मोहन थाना बडगांव जिला सहारनपुर व राजीव कुमार उसके खाते में लाखों का लेन-देन कर चुके हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी भोले-भाले लोगों को रुपयों का लालच देकर उनका बैंक में खाता खुलवा देते हैं। खाते में जीएसटी से बचने के लिए कारोबारियों के रुपयों का लेन-देन करते हैं। उन्होंने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए राजन व उसके साथी सुऐब को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें