फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सुरक्षाकर्मी के परिजनों ने मोनाड विश्वविद्यालय में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। सात फरवरी को संदिग्ध परिस्थिति में सुरक्षाकर्मी की हुई मौत के मामले में बृहस्पतिवार को मृतक के परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर मोनाड विश्वविद्यालय के गेट बंद कर हंगामा किया। विश्वविद्यालय ने एक लाख रुपये आर्थिक मदद और मृतक की पत्नी को निशुल्क कोर्स कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

बुलंदशहर के थाना सिकंद्राबाद क्षेत्र के गांव सहपानी निवासी पुनीत कुमार छिद्दापुरी मोहल्ले में परिवार के साथ रहकर एक सिक्योरिटी एजेंसी के जरिए मोनाड विश्व विद्यालय में गार्ड की नौकरी करता था। सात फरवरी को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पुनीत की मौत के बाद उनके परिजनों ने आर्थिक सहायता के लिए विश्वविद्यालय एवं सिक्योरिटी एजेंसी के वार्ता की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। बुधवार को परिजनों और अन्य लोगों ने विश्वविद्यालय का मेन गेट बंदकर जमकर हंगामा किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक लाख की आर्थिक सहायता और मृतक की पत्नी को नि:शुल्क कोर्स करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी विपुल चौधरी ने बताया कि संस्थान द्वारा मृतक की पत्नी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि और निशुल्क कोर्स कराया जाएगा। इसके अलावा ढाई लाख रुपये की एजेंसी मदद करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें