फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ब्रजघाट में की पूजा

Sat, 21 Oct 2023 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर शनिवार को विशेष पूजा अर्चना के लिए गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचे। जिन्होंने विद्वान पंडितों के द्वारा कराए गए मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा की पूजा करते हुए धार्मिक अनुष्ठान किए। पूर्व क्रिकेटर को गंगा तट पर देखकर स्थानीय लोगों समेत प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। जिन्होंने उनके साथ जमकर सेल्फी भी ली। इस मौके पर गौतम गंभीर ने कहा कि गंगानगरी गढ़-ब्रजघाट पश्चिमी उप्र का महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। जिसका विकास और भी तेजी से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें