गढ़मुक्तेश्वर। पालिका के पूर्व चेयरमैन ने तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के लोगों पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको लेकर समाज के लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पूर्व पालिका चेयरमैन ने समाज के लोगों के बीच पहुंचकर खेद जताते हुए माफी मांग ली।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पूर्व पालिका चेयरमैन सोना सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। इस मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन सोमवार को पूर्व चेयरमैन ने समाज के लोगों के बीच पहुंचकर खेद जताया और कहा कि इस तरह की टिप्पणी करने के मामले में गलती स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी को भी ठेस पहुंचाना नहीं था। जिसके बाद समाज के लोगों ने समझौता कर कोतवाली में दी गई तहरीर वापस ले ली। इस मौके पर डॉ. गंगाशरण गौड़, करन गौतम, शोभित ठाकुर, सखावत चौधरी, पवन शर्मा, टिंकू शर्मा आदि मौजूद रहे।