फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रुपये नहीं लौटाने पर पूर्व फौजी ने चलाई गोली, दो घायल

Sat, 01 Apr 2023 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। रुपयों के लेन-देन को लेकर हावल गांव में पूर्व फौजी ने गोली चला दी। जिसमें दो लोग गोली लगने से घायल हो गए वहीं पूर्व फौजी को ग्रामीणों ने पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जीएस मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। घायल के भाई इरशाद ने थाने पर पूर्व फौजी को नामजद करते तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पिलखुवा के मोहल्ला रजनी विहार निवासी सोनू सेवानिवृत फौजी है। रिटायर्ड होने के बाद वह जमीन की खरीद-फरोख्त के अलावा ब्याज पर रुपये देने का काम करता है। सोनू फौजी ने हावल गांव निवासी इरशाद और उसके दोस्त जुल्फिकार समेत अन्य लोगों को ब्याज पर रुपये दिये हुए हैं। सोनू पिछले कई दिनों से इन लोगों से रुपये मांग रहा था। शुक्रवार रात दस बजे हावल गांव में वह तकादा करने गया, लेकिन वहां पर विवाद हो गया। इसी दौरान जुल्फिकार ने अपने भाई जावेद और चचेरे भाई शहारुन को मौके पर बुला लिया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान सोनू ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी, गोली शहारून के पेट और जावेद के कंधे में लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने सोनू को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की, जिसमे वह भी घायल हो गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय का कहना है कि दोनों घायल व आरोपी को गाजियाबाद स्थित यशोदा और सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहरून और सोनू की हालत चिंताजनक बनी है। गांव में तनाव को देखते पुलिस फोर्स तैनात किया है। इरशाद की तहरीर पर सोनू और दो अज्ञात समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने पिस्टल-कारतूस किए बरामद
एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मौके से आरोपी सोनू की बाइक, लाइसेंसी पिस्टल, दो खोखा और कारतूसों से भरी मैगजिन, खून से सनी कमीज समेत अन्य सामान को बरामद किया है। सोनू द्वारा चार से पांच से फायर किए गए थे, जिनमें से दो खोखे मिले है। बारिश होने के कारण तीन नहीं मिल सके है।

पूर्व फौजी पर पहले भी हो चुका हमला :
रुपयों के लेन-देन को लेकर करीब चार माह पहले भी सोनू फौजी पर जान लेवा हमला हो चुका है, जिसमें वह बाल-बाल बचा था। उक्त मामले में सोनू ने भाजपा नेता नागेंद्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भाजपा नेता जमानत पर जेल से बाहर चल रह है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो समुदाय के बीच झगड़े की मिली सूचना
शुक्रवार की रात दो समुदाय के बीच झगड़े की अफवाह फैल गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा भी हावल गांव पहुंच गए। गांव में तनाव को देखते हुूए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

पूर्व फौजी को फोन करके बुलाया :
पुलिस के अनुसार पूर्व फौजी को शुक्रवार की रात रुपये ले जाने के लिए फोन करके बुलाया गया था। पूर्व फौजी शराब के नशे में होने के कारण अपने साथ एक व्यक्ति को बाइक पर लेकर गांव गया था, जहां पर मारपीट शुरू हो गई। एसएचओ का कहना है कि मामले में सोनू के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें