फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Tue, 09 Apr 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि 25 मार्च को दुल्हैंडी के दिन दोपहर दो बजे वह अपनी पत्नी के साथ मोहल्ले में ही अपनी मां का खाना देने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में शिवा, गोलू, प्रकाश व सुभाष ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर रंग लगाने का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर लात घूसों से उसकी पिटाई की। इस दौरान उसके एक कान का पर्दा भी फट गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मोहल्ले के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें