फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छात्रा से छेड़छाड़, 50 हजार रुपये मांगने का आरोप

Fri, 05 Sep 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में कक्षा ग्यारह की छात्रा ने दो युवकों पर छेड़छाड़ करने और 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीडि़ता के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव के दो युवक उनकी पुत्री के साथ प्रतिदिन छेड़छाड़ करते हैं और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि रुपये न देने पर जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और अवैध वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे और छात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें