फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव दस्तोई में कबूतर खरीदने के विवाद में मां-बेटे ने घर में घुसकर युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी राहुल ने बताया कि 22 मार्च की शाम साढ़े सात बजे वह घर में था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले राहुल व उसकी मां लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। इस दौरान मां-बेटे ने उनके छोटे भाई पर हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। विरोध करने पर मां-बटे ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर घर से चले गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी राहुल व उसके छोटे भाई में कबूतर खरीदने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें