गढ़मुक्तेश्वर। ऊर्जा निगम का गढ़ देहात क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में घरेलू कनेक्शन उपभोक्ताओं पर 22 करोड़ 48 लाख का बकाया चल रहा हैं। वसूली में तेजी लाने के लिए ऊर्जा निगम बकायेदारों को नोटिस जारी कर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।
ऊर्जा निगम के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि गढ़ क्षेत्र में घरेलू उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बकाया चल रहा है। कार्यालय से फोन पर उपभोक्ताओं पर संपर्क कर बिजली का बिल समय से जमा कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है, उसके बावजूद भी कुछ उपभोक्ता लेट लतीफी कर रहे हैं। जिससे समय से भुगतान नहीं होने से निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। एसडीओ ने बताया कि 15321 घरेलू उपभोक्ताओं पर कुल 22 करोड़ 48 लाख रुपये बकाया है। एसडीओ ने बताया कि राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए उच्चाधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं, जिसके लिए गांव और शहरों में उपभोक्ताओं को लगातार बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसडीओ ने कहा कि यदि उपभोक्ता समय से बिजली बिल जमा नहीं करते हैं, तो नोटिस जारी कर उपभोक्ता का कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन
संख्या बकाया
शहरी क्षेत्र
घरेलू 1056 1.63 करोड़
सरकारी 41 1.25 करोड़
कभी जमा नहीं किया 692 3.92 करोड़
ग्रामीण क्षेत्र
6128 13.34 करोड़
कभी जमा नहीं किया 1705 3.34 करोड़