फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्रो ग्रीन समेत तीन परिसरों में विजिलेंस टीम ने पकड़ी 19 लाख की बिजली चोरी

सार

एग्रो ग्रीन समेत तीन परिसरों में विजिलेंस टीम ने पकड़ी 19 लाख की बिजली चोरीहापुड़।विजिलेंस को लाइनलॉस कम करने की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा सालाबाद में राजीव जैन और सुखवीर अलग विधा में बिजली का प्रयोग करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एग्रो ग्रीन समेत तीन परिसरों में विजिलेंस टीम ने पकड़ी 19 लाख की बिजली चोरी
विज्ञापन

हापुड़। गांव सालाबाद में विजिलेंस ने छापा मारकर एग्रो ग्रीन और उसी परिसर में बन रहे एक निर्माणाधीन निर्माण में करीब 13 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी। इसके अलावा आलमगीरपुर में बिना मीटर बिजली चोरी का पर्दाफाश किया। करीब 19 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
बिजली की चोरी से हापुड़ में ऊर्जा निगम को हर महीने लाखों के राजस्व का चूना लग रहा है। विजिलेंस को लाइनलॉस कम करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए हाई लाइनलॉस वाले फीडरों को भी विजिलेंस के निगरानी में ही दिया गया है। लेकिन बिजली की चोरी अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को विजिलेंस एई एससी यादव, हैड कांस्टेबल ब्रजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, सचिन, अंकित, अफरोज, बाल किशन ने आलमगीरपुर में छापा मारा, यहां साकेत कटारा के परिसर में बिना मीटर ही बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। करीब छह किलोवाट की यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके अलावा सालाबाद में राजीव जैन और सुखवीर अलग विधा में बिजली का प्रयोग करते मिले। जांच में एग्रो ग्रीन समेत दो परिसरों में विजिलेंस ने करीब 13 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी। तीनों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है।
बिजली चोरी के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। हाई लाइनलॉस वाले फीडरों की निगरानी विजिलेंस कर रही है, उपभोक्ता समय से बिल जमा करें और बिजली की चोरी न करें।
-यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें