फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 23 सितंबर से शुरू होगी गन्ना सहकारी समिति के चुनाव की प्रक्रिया

Sun, 18 Aug 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गन्ना समिति के चुनाव की प्रक्रिया सितंबर में शुरू होगी। चुनाव के लिए जहां समिति के अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। वहीं चुनाव लडऩे वाले संभावित उम्मीदवारों ने भी प्रचार तेज कर दिया है।
विज्ञापन


गन्ना विभाग ने चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 23 सितंबर को प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 26 सितंबर को प्रतिनिधियों (डेलीगेट) के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल होंगे। तीन अक्तूबर को चुनाव होगा और उसी दिन निर्वाचन परिणाम की घोषणा होगी। वहीं गन्ना समितियों के संचालक पदों के चुनाव के लिए सात अक्तूूबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 10 अक्तूबर को संचालक पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल होंगे। कार्यक्रम जारी होते ही ग्रामीण अंचल में गन्ना समितियों के प्रबंध के चुनाव को राजनीतिक गठजोड़ शुरू हो गए। गन्ना राजनीति के दिग्गजों ने अपनी अपनी गोटियां बिछानी आरंभ कर दी है। गन्ना क्षेत्र होने के कारण यहां समितियों के चुनाव अहम होते हैं। समितियों के सभापति और संचालक बनने के लिए दावेदार ज्यादा से ज्यादा अपने डेलीगेट बनाने में जुटे हुए हैं। क्योंकि डेलीगेट ही संचालक को अपना मत देकर उनका चुनाव करेंगे। फिर संचालक अपने मत से सभापति व उप सभापति को चुनेंगे। सत्ताधारी पार्टी के नेता भी अपना अपना पैनल तैयार करने में लगे हैं। प्रबंध समिति के संचालक बनने के लिए दावेदार पैनल में प्रवेश करने के जुगाड़ में लगे हुए है। सत्ताधारी पार्टी के नेता समितियों पर अपना परचम लहलहाने की रणनीति बना रहे हैं। वहीं विपक्षी दल समितियों के चुनाव पर खामोश है। विपक्ष चुनाव में दस्तक देगा या नहीं यह तो आने वाला समय ही निर्धारित करेगा। सिंभावली गन्ना समिति सचिव राकेश पटेल ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्धारित समय पर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें