फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: चारपाई पर मिला बुजुर्ग का शव, बेटा परिवार समेत फरार, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 25 Oct 2022 03:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

सोमवार सुबह बुजुर्ग का शव चारपाई पर पड़ा मिला। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने उसके एक बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरबाउद्दीन कोठी गेट स्थित एक मकान में सोमवार सुबह बुजुर्ग का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने एक बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी परिवार के साथ अपने हिस्से के मकान पर ताला लगातार फरार हो गया।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मोहल्ला पीरबाउद्दीन कोठी गेट निवासी बाबूराम सैनी (80) की पत्नी रामोदेवी का करीब छह वर्ष पहले देहांत हो गया था। मकान के अलग-अलग हिस्सों में उनके पुत्र हरीश, छत्रपाल, मनोज और भोपाल रहते हैं। जबकि दोनों पुत्री लता और गुड्डी की शादी हो चुकी है। वर्तमान में वह छत्रपाल के पास एक कमरे में रहते थे। सोमवार सुबह बाबूराम सैनी उठकर अपने कमरे बाहर नहीं आए तो छत्रपाल ने अपने बच्चों को उन्हें उठाने के लिए भेजा। बच्चों ने जाकर देखा तो बाबूराम चारपाई पर पड़े थे। बच्चों की चींख सुनकर छत्रपाल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग के प्राण पखेरू उड़ चुके थे।

सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और शव की जांच की। बुजुर्ग की बेटी पिलखुवा निवासी लता और उसका बेटा भी मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग के नाती लवीश ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर मामाओं के बीच विवाद चला आ रहा था। उसके एक मामा ने ही उसके नाना की हत्या की और वह अपनी पत्नी, दो बेटे और पुत्र वधुओं के साथ अपने हिस्से के मकान का ताला लगाकर फरार है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई। शव पर चोट आदि के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें