हापुड़। मिलावट को रोकने के लिए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले में जगह-जगह छापा मारकर मिठाई के आठ नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि धौलाना बस स्टैंड पर धीरज कन्फेक्शनरी के यहां से घेवर, शिवम स्वीट्स से बर्फी, अजय स्वीस्टस से सफेद रसगुल्ला, कलुआ स्वीट्स के यहां से बालूशाही का नमूना लिया गया। इसके साथ दिल्ली रोड स्थित कंपनी के स्टोर से बेसन का लड्डू, रसगुल्ला, मैसूर पाक और शिवनगर से दूध का नमूना लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आठ नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंक श्रीवास्तव, सोवेद्र सिंह, सहरिस सादात, आरपी गुप्ता, आरपी गंगवार आदि मौजूद रहे।