फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा बहुत डांटते थे: शराब पीकर घर पहुंचा पोता, टोका तो सिर पर किए 50 से अधिक वार; गांववाले बता रहे दूसरी वजह

Sun, 20 Aug 2023 05:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

घटना को अंजाम देकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। देर रात घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
जतन सिंह की पोते ने की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गोहरा आलमगीरपुर में शराब के नशे में धुत पोते ने डाट पड़ने से क्षुब्ध होकर अपने दादा के सिर और चेहरे पर खटफावड़ी से 50 से अधिक वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव गोहरा आमलमगीरपुर के जतन सिंह (75) के तीन पुत्रों में से डेढ़ वर्ष पहले स्वरपाल की मौत हो गई थी। जिसके बाद से जतन सिंह स्वरपाल की विधवा पत्नी महेंद्री, पोते अंकित व मोहित के साथ रहते थे। मोहित के गलत संगत में पड़ने से बुजुर्ग जतन सिंह परेशान रहते थे और शराब पीकर आने पर उसे डांटते थे।

हर रोज पड़ने वाली डांट से मोहित क्षुब्ध हो गया। शनिवार देर रात मोहित शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। घर के बाहरी हिस्से में चारपाई पर लेटे जतन सिंह ने उसे रोक लिया और पशुओं को अलग बांधने के लिए कहा। शराब पीने पर डाटा तो गुस्साए मोहित ने खटफावड़ी उठा ली। दादा के सिर पर वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद मोहित ने करीब 50 से ज्यादा बार खटफावड़ी से वार कर दादा के सिर और चेहरे को कुचल डाला। मौके पर ही जतन सिंह की मौत हो गई।

घटना को अंजाम देकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। देर रात घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

पिता की मौत के बाद छोटे भाई को नौकरी मिलने का भी था मलाल
हत्यारोपी मोहित के पिता स्वरपाल गोहरा आलमगीरपुर की सोसाइटी में कार्यरत थे। उनके निधन के बाद नौकरी बड़े पुत्र अंकित को मिल गई। गांव में चर्चा है कि बड़े भाई को नौकरी मिलने से भी मोहित क्षुब्ध था। इस बात को लेकर घर में भी कलह रहती थी।
विज्ञापन

हत्यारोपी के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
हत्यारोपी के भाई अंकित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही हत्यारोपी को पकड़ लिया जाएगा। बुजुर्ग मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। -संजय पांडेय, प्रभारी निरीक्षक थाना बाबूगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें