फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एकेपी डिग्री कॉलेज में बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Tue, 30 Sep 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। परिवहन विभाग द्वारा तीन अक्तूबर को महिलाओं और बालिकाओं के लिए एकेपी डिग्री कॉलेज में एक विशेष ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रहा है। एआरटीओ प्रशासन छवि चौहान ने बताया कि शिविर दोपहर एक बजे आर्य कन्या महाविद्यालय में लगेगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य व्यस्क महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। चयन प्रक्रिया में दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं और बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशिक्षकों की देखरेख में कम से कम एक महीने का ड्राइविंग कोर्स कराया जाएगा। इसके साथ ही अस्थाई लाइसेंस बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। लाइसेंस के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट और पासपोर्ट साइज फोटो लाना भी अनिवार्य है। दोपहिया वाहन के लिए 200 रुपए, दोपहिया और चारपहिया (निजी वाहन) दोनों के लिए 350 रुपए का शुल्क देना होगा। एआरटीओ ने बताया कि यह शिविर जिले की महिलाओं और छात्राओं को एक नई दिशा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें