फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चालकों की हुई हड़ताल, तो ट्रेनों में यात्री हो गए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में चालकों की हड़तााल से यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई है। सोमवार को परेशानी झेलने के बाद दैनिक यात्रियों ने अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए ट्रेनों का सहारा लिया, इससे ट्रेनों में यात्रियों का बोझ बढ़ गया। ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों की मारामारी रही।
विज्ञापन

चालकों की हड़ताल के बाद रोडवेज बसों के साथ निजी बसों और ऑटो के पहिये भी थम गए हैं। बसों का संचालन न होने के कारण सोमवार को दिनभर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी और अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। मंगलवार को परेशानी से बचने के लिए यात्रियों ने रेलवे स्टेशन की तरफ रुख किया।

शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद हजारों की संख्या में यात्री रवाना होते हैं। सुबह के समय शटल एक्सप्रेस, बरेली इंटरसिटी, आला हजरत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में हड़ताल के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ गई। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की होती रही। जैसे-तैस ट्रेन में चढ़कर यात्री अपनी मंजिल की तरफ रवाना हुए।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि बस चालकों की हड़ताल के कारण यात्रियों ने ट्रेनों का सहारा लिया, जिस कारण यात्रियों की संख्या के कारण उन्हें थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें