फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दस लाख व कार न देने पर महिला को पीटा

Sat, 18 Jan 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 25 नवंबर 2008 को गाजियाबाद के मोहल्ला निवासी युवक से की थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग नाखुश थे। आरोपी कम दहेज का ताना देकर उनकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे।आरोपियों ने दहेज में दस लाख रुपये व कार की अतिरिक्त मांगकर उनकी पुत्री को जमकर पीटा और उनके घर छोड़कर चले गए। उन्होंने महिला थाना में इसकी शिकायत की। इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गलती मानते हुए थाने में उनकी पुत्री को साथ ले जाने की बात पर समझौता हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने गाजियाबाद की एक न्यायालय में उनकी पुत्री को ले जाने का वाद भी दायर किया था। इस पर उनकी पुत्री न्यायालय में उपस्थित हुई थी। इसके बाद भी आरोपी उनकी पुत्री को साथ लेकर नहीं जा रहे हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें