फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पालतू कुत्ते हो रहे खूंखार, 90 बच्चों को पहुंचा दिया अस्पताल

Thu, 14 Mar 2024 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। घरों में पालतू कुत्ते भी अब खूंखार हो रहे हैं, जो अपने ही मालिकों पर झपट रहे हैं। सीएचसी में बृहस्पतिवार को भी ऐसे 90 बच्चे आए, जिन्हें उनके घर के कुत्ते ने ही काटा था। इसके अलावा राहगीरों पर कुत्तों के झपटने के मामले भी तेजी से बढ़े हैं, हर रोज 300 से अधिक रैबीज की वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

हापुड़ के बराही मोहल्ला, अयोध्यापुरी, तगासराय, रफीकनगर, कोटला मेवतियान, रामपुर रोड, ईदगाह रोड पर कुत्ते सबसे अधिक खूंखार हो रहे हैं। शहर के 40 फीसदी से अधिक लोग इन्हें क्षेत्रों से रैबीज की वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। हाल ही में बराही मोहल्ले में एक महिला पर कुत्तों के नौंचने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले पन्नापुरी में 12 बच्चों को कुत्तों के काटने का मामला सामने आया था।

बृहस्पतिवार को बच्चों को लेकर सीएचसी अस्पताल आए अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चों को घरेलू कुत्तों ने ही काटा है। कई बच्चे बुरी तरह से घायल थे, जिन्हें रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। इसके अलावा कई युवक और अधेड़ उम्र के लोग भी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन




ओपीडी में आए कुत्तों के हमले से घायल मरीज

तिथि रैबीज की वैक्सीन

14 मार्च 337

13 मार्च 321

12 मार्च 263

11 मार्च 387

-

पर्याप्त मात्रा में है वैक्सीन-

अस्पताल आने वाले कुत्ता, बंदर के हमले से घायल लोगों को रैबीज की वैक्सीन लगवाई जा रहीहै। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। - डॉ. दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें