फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर के बाहर खेल रही बच्ची पर आवारा कुत्ते ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बदरखा में घर के बाहर खेल रही बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिससे बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन बच्ची को आनन फानन में गढ़ सीएचसी लेकर गए, जहां से उसे दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझैटी निवासी शाहरुख ने बताया कि उसकी मां और बेटी तीन दिन पहले गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा में अपने मायके गई थी। मंगलवार की सुबह उसकी पांच वर्षीय बेटी अदीबा घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने बच्ची के चेहरे पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने कुत्ते को भगाया। परिजनों ने तुरंत बच्ची को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकोंं ने बच्ची को दिल्ली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बच्ची केे पिता ने बताया कि बेटी के गाल पर कुत्ते ने पंजे और दांतों से हमला किया, जिससे हालात नाजुक बनी है, दिल्ली के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

कुत्ते और बंदरों का बढ़ रहा आतंक

शहर समेत आसपास के गांवों में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। बदरखा निवासी इरफान चौधरी ने बताया कि गांव बदरखा में हर गली में कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। पहले भी गांव में लोगों को काट चुके हैं। वहीं गढ़ नगर निवासी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शहर में कुत्ते के साथ साथ बंदरों का आतंक बढ़ रहा है, जिससे घरों के बाहर निकलने में भी लोगों को परेशानी बनी रहती है। इस तरफ वन विभाग और स्थानीय पालिका प्रशासन कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है, जिससे पशुओं के आतंक की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन


करीब 200 मरीजों को लग रही वैक्सीन
गढ़ शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र में बंदर और कुत्ते राहगीरों को निशाना बनाकर हमला कर घायल कर रहे हैं। गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि रोजाना करीब 2 सौ मरीजों को बंदर और कुत्ते के काटने पर रैबीज की वैक्सीन लगाई जा रही है।

कोट -

आवारा पशुओं से निजात के लिए वन विभाग ती टीम से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा, जिससे राहगीर सुरक्षित रह सकें और बंदर और कुत्तों के हमले बचा जा सके। - अंकित कुमार वर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें