हापुड़। डीएम अभिषेक पांडेय ने मंगलवार की शाम को एसडीएम के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। जिले में तीन दिन पहले स्थानांतरण होकर आए श्रीराम यादव को एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर, एसडीएम न्यायिक धौलाना रेनू को एसडीएम धौलाना, एसडीएम गढ़ रहे अंकित कुमार को एसडीएम न्यायिक हापुड़, डिप्टी कलक्टर के साथ-साथ अपर उपजिलाधिकारी हापुड़ का अतिरिक्त प्रभार, एसडीएम धौलाना रहे शुभम श्रीवास्तव को डिप्टी कलक्टर, कलक्ट्रेट, एसडीएम न्यायिक हापुड़ मनोज कुमार को एसडीएम न्यायिक गढ़ व डिप्टी कलक्टर और एसडीएम न्यायिक गढ़ रमेश चंद पांडेय को एसडीएम न्यायिक धौलाना व डिप्टी कलक्टर कलक्ट्रेट बनाया गया है।