फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज न देने पर पत्नी को पीटा, बीच सड़क पर दिया तलाक

Wed, 14 Jun 2023 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दहेज न देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल लिया। वहीं बीच सड़क पर तीन तलाक देने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव भमैड़ा निवासी शाहीन ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले उसका निकाह जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी गांव निगरावठी के असलम के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। जिसे लेकर उसे आए दिन परेशान किया जाता था। इस दौरान उसने पांच वर्षीय पुत्री आलिया व तीन वर्षीय पुत्र अहाद को जन्म दिया। लेकिन ससुरालियों का अत्याचार बंद नहीं हुआ। कुछ दिन पहले आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। 28 जनवरी 2023 को ससुराल पक्ष के लोग उसे घर ले गए थे। लेकिन घर ले जाकर आरोपियों ने दोबारा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके चलते वह दोबारा मायके आ गई। 30 अप्रैल को उसकी बेटी की तबियत बिगड़ गई। पति ने दवा दिलाने के बहाने उसे पुत्री के साथ बाबूगढ़ छावनी बुलाया। जहां उसके साथ मारपीट कर दी और बीच सड़क पर उसे तीन तलाक कह दिया।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी शीलेष कुमार ने बताया कि मामले में असलम, अफसर, गुलाबो, तमन्ना, शबनम, गुलजार और मुजाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें