फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाबा के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
बाला जी संकीर्तन में भाग लेते श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। बाबा वाले हैं का संकीर्तन रविवार को महावीर दल में आयोजित किया गया। संकीर्तन में हापुड़ के साथ अन्य जिलों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बाबा के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।

संकीर्तन करते हुए गुरुदेव सुशांत तोमर ने बताया की सबसे पहले लगन हमारी परमात्मा के लिए होनी चाहिए। इंसान तो हमें एक दिन किसी न किसी कारण से छोड़ ही देगा या हम किसी कारण से इंसान को छोड़ देंगे। लेकिन परमात्मा का बंधन बांध लेंगे तो कभी ना छूटेगा, कभी ना छूटेगा ।
विज्ञापन


हम जहां भी हैं जिस स्तर पर हैं वहीं परमार्थ अवश्य करें। खासतौर से असहाय प्राणियों जो इधर-उधर घूम रहे हैं उनकी सेवा अवश्य करें। बालाजी हम तेरे हैं ,बाबा तेरे बिना मर जाएंगे, बालाजी रख लो चरणों का सेवादार ,मैया मेरी मैया तू मेरी है जैसे अनेक भजनों पर भक्तजन झूमते नाचते रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान तीन बच्चों के जन्मदिन होने पर गुरुदेव ने एक बच्चे के केक कटवाकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद प्रसादी वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें