फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 75 करोड़ से बदलेगी गंगानगरी की सूरत

Fri, 11 Aug 2023 11:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गंगानगरी की सूरत जल्द बदलने वाली है। पर्यटन को बढ़ाना देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ब्रजघाट क्षेत्र में 75 करोड़ की लागत से 11 बड़ी परियोजनाओं पर काम करेगा। पर्यटन विभाग यहां मल्टीलेवल कार पार्किंग, घाटों का सुंदरीकरण, प्रवेश द्वार बनाएगा। इसके अलावा कच्चे लठीरा घाट को भी विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन


गढ़ गंगा क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने की योजना पिछले काफी समय से चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हापुड़ के दौरे के दौरान क्षेत्र को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किए करने की घोषणा की थी। अब यह घोषणा धरातल पर आती नजर आ रही है। पर्यटन विभाग इस वर्ष के अंत तक ब्रजघाट में 11 बड़ी परियोजनाओं पर काम करेगा।

कार पार्किंग की समस्या होगी दूर

पर्यटन विभाग 15 करोड़ की लागत से मल्टीलेवर पार्किंग और प्रवेश द्वार का निर्माण कराएगा। इसके अलावा 10 करोड़ से वीआईपी घाट पर पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के सृजन का कार्य होगा। 12 करोड़ से ब्रजघाट-गढ़मुक्तेश्वर सांकेतिक पर्यटन सुविधाओं का सृजन और विकास कार्य होगा। 15 करोड़ से गढ़मुक्तेश्वर में टीएफसी-कम-मल्टीकल्चरल हब का विकास, दो करोड़ से नक्काकुआं का पर्यटन विकास, पांच करोड़ से ब्रजघाट में फेंसिंग लाइटिंग व्यवस्था, इसमें गंगा किनारे की प्रकाश व्यवस्था शामिल है। छह करेाड़ से ब्रजघाट गढ़मुक्तेश्वर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर महिला व पुुरुषों के लिए शुलभ प्रसाधन, पीने का आरओ प्लांट, इंटरलॉकिंग टाइल्स, दिशा सूचक बोर्ड, सोलर व हाईमास्क लाइटें लगवाई जाएंगी। इसके अलावा कच्चे घाटों को भी विकसित किया जाएगा। इसमें गंगा घाट लठीरा का तीन करोड़ की लागत से विकास किया जाएगा। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं दो करोड़ से गढ़मुक्तेश्वर में फव्वारा चौक का सुंदरीकरण किया जाएगा और तीन करोड़ से पूरे हापुड़ जिले में साइनेज की स्थापना की जाएगा।
विज्ञापन




अधिकतर परियोजना के भूमि मिली

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी प्रीति ने बताया कि इन परियोजनाओं के लिए अधिकतर भूमि चिन्हित की जा चुकी है। इसके अलावा लाइट आदि के लिए स्थानों का चिन्हिकरण किया जा रहा है। जो प्रमुख कार्य किए जा रहे हैं उनका डिजाइन आदि तैयार किया जा रहा है। कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द इन सभी औपचारिकताओं को पूरा कराकर अगले कुछ माह में कार्य को शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें