फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मिलावट के शक पर 10 लीटर मैंगो जूस नष्ट कराया

Thu, 10 Jul 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिलावट के शक पर बसों में बेचे जा रहे 10 लीटर मैंगों जूस को नष्ट कराया। सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि टीम ने तहसील चौपला पर बसों में बेचे जा रहे मैंगो जूस का नमूना लिया। जूस में मिलावट और अधिक रंग मिला मिलने पर करीब 10 लीटर जूस नष्ट कराया। पक्का बाग से निकुंज ब्रदर्स से लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें