हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की जांच में सोमवार को डेंगू का एक मरीज मिला। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 46 पहुंच गई है। डीएमओ डॉ.सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जोगीपुरा निवासी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण मिले। जिस पर उसका नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया। एलाइजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि मरीज के घर के आस पास एंटी लार्वा का छिड़काव कर, लार्वा नष्ट कराया गया है। संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी जांच को लैब भेजे हैं।