फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चार मरीजों में डेंगू, 73 स्थानों पर मिला लार्वा

Fri, 27 Oct 2023 09:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में चार मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। साथ ही 73 स्थानों पर डेंगू का लार्वा पाया गया, जिसे नष्ट कराया। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 134 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की लैब में शुक्रवार को 48 संदिग्ध नमूनों की जांच कराई गई। इसमें चार मरीजों का एलाइजा टेस्ट पॉजिटिव आया। सरावा, असौड़ा, जोगीपुरा, गालंद में ये मरीज मिले। इन मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। डीएमओ डॉ.सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने 181 घरों की जांच की। इसमें 166 कूलर, 362 गमले, 75 ड्रम, 51 टायर, 153 फ्रीज की ट्रे, 389 अन्य पात्रों की जांच की गई। इसमें 73 स्थानों पर लार्वा मिला, जिसे नष्ट करा दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि डेंगू के मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं है। सही उपचार मिलने पर आसानी से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें