हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। जिसके कारण उसकी मौत हुई है।
जिला बागपत के गांव सिसाना निवासी राजेश चौहान(36) 2011 में बतौर सिपाही पद भर्ती हुआ था। वर्तमान में पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के रूप में उसकी तैनाती थी। शनिवार को अचानक हेड कांस्टेबल की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ऋषिपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले राजेश को टीबी की बीमारी हो गई थी। तभी से उनका उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद