फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्यूबवेल की हौज में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव हौशदारपुर गढ़ी के जंगल स्थित ट्यूबवेल की हौज में युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव उलधन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गांव हौशदारपुर गढ़ी निवासी सुंदरपाल सिंह ने बताया कि उसके ताऊ बिरमा जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव उलधन में रहते हैं। शनिवार उसका भाई निरंजन(28) यहां आया था। चाची पुष्पा देवी से निरंजन तीन सौ रुपये मांगकर ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रविवार सुबह निरंजन का शव सतेंद्र के नलकूप की हौज में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। इस दौरान आसपास के क्षेत्र की छानबीन की गई। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि निरंजन की हत्या कर शव यहां फेंका गया है।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक ने बताया कि शव के पास से शराब के चार खाली पव्वा बरामद हुए हैं। छानबीन के दौरान पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। आशंका है कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें