फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिंभावली से लापता छात्रा का लालपुर नहर में मिला शव

विज्ञापन
मृतक सोनिया के शव की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सैना मुरादपुर से लापता 21 वर्षीय सोनिया का शव पुलिस ने देहात थाना क्षेत्र में लालपुर नहर से बरामद किया है। छात्रा चार दिन पहले खुडलिया स्थित आईटीआई में सिलाई की पढ़ाई करने के लिए घर से निकली थी। घर न लौटने पर छात्रा के पिता ने 26 जुलाई को सिंभावली थाने में पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सिंभावली के गांव सैना मुरादपुर निवासी मोहर सिंह ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उसकी पुत्री सोनिया आईटीआई जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। इसके बाद उसने परिजनों के साथ पुत्री को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 26 जुलाई को उसने पुत्री की सिंभावली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार की दोपहर थाना देहात क्षेत्र के गांव लालपुर स्थित नहर में उसकी पुत्री का शव बहते हुए मिलने की सूचना मिली।

वे परिजनों के साथ नहर पर पहुंचे और पुत्री की शिनाख्त की। उधर नहर में युवती का शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। शव पानी में रहने के कारण फूल गया और शरीर पर फिलहाल किसी प्रकार का कोई निशान नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले की जांच सिंभावली पुलिस कर रही है। इस संबंध में मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन आदि की भी जांच कराई जा रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें