पिलखुवा। बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस ने रिलायंस रोड स्थित टाटा स्टील फैक्टरी के किनारे नाली से करीब 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई, जिसके बाद पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं है, उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।