फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डेयरी के पास झाडि़यों में मिला युवक का शव

Wed, 24 Jul 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के खेरपुर-खैराबाद निवासी अमित कुमार (28) बुधवार की देरशाम घर से घूमने के लिए कहकर निकला था। जिसका शव आनंदा डेयरी के पास झाडि़यों से बरामद किया। मृतक के चाचा सतीश ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार गले पर नील का निशान है और हाथ की उंगलियां भी टूटी हुई प्रतीत होती हैं। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके उपरांत मौत के कारणों का पता चलेगा। थाने में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें