फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाग में मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Wed, 14 Jun 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव चिचोई निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र बली का शव गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी के जंगल में बाग में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त के बाद मामले की जांच शुरू की। प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या की आशंका है, पुलिस हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही है। ग्रामीणों ने बताया कि राजू बुधवार शाम खेतों पर काम करने के लिए गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उसका शव कुराना टोल के पास अब्दुल्लापुर मोड़ी के जंगल में एक बाग में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दूसरी जाति के कुछ दबंगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि इन लोगों ने बात करने के बहाने उसे खेतों पर बुलाया था और जिसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें