ब्रजघाट। शुक्रवार की सुबह गंगानगरी में स्थानीय लोगों को अतिथि गृह के निकट अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। शव देखकर लोगों ने ब्रजघाट चौकी पुलिस को जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की। काफी कोशिश करने के बावजूद भी मृतक की शिनाख्त संभव नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक भिक्षुक था, तो गंगानगरी में रहकर भीख मांगता था। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।