फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किसान का मोबाइल हैक कर 1.48 लाख निकाले

Fri, 21 Jul 2023 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली के गांव बदरखा में एक किसान का मोबाइल हैक कर उसके खाते से एक लाख 48 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव बदरखा निवासी दिलनवाज ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि 17 जुलाई को करीब तीन बजे अचानक से उसका मोबाइल हैक हो गया। जिसको कई बार खोलकर बंद किया, लेकिन वह चालू नहीं हुआ। इस बीच किसी भी व्यक्ति की कॉल या मेसेज भी नहीं प्राप्त हुआ। करीब एक घंटे बाद दोबारा से मोबाइल को चालू किया तो देखा कि उसके खाते में जमा 1 लाख 48 हजार की धनराशि गायब थी। पीड़ित ने मोबाइल में चल रहे यूपीआई खाते से धनराशि निकलने की शिकायत बैंक में की, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि शिकायत को साइबर क्राइम सैल को भेजी गई है, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें