हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित बिरयानी की दुकान पर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें पुलिस ने दुकान के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम दो ग्राहक बिरयानी खाने के लिए गए थे। इस दौरान कर्मचारियों और ग्राहकों में विवाद हो गया। दुकान के कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।