फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ग्राहक बनकर युवक ने नकदी और मोबाइल चुराया

Wed, 12 Jul 2023 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। ग्राहक बनकर दुकान पर आया युवक गल्ले से हजारों की नकदी और मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गया। पीडि़त दुकानदार ने मामले की पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर की शैलेष फार्म कॉलोनी निवासी बृजमोहन गुप्ता का गांधी बाजार में आरोग्य पतांजलि स्टोर है। बुधवार करीब तीन बजे एक युवक सामान लेने के बहाने स्टोर पर आया। सामान लेने के लिए युवक दुकान के अंदर स्टोर में गया। इसी बीच दुकान पर आया युवक गल्ले में रखे हजारों की नकदी और मोबाइल चोरी कर भाग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि दुकान के आसपास और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें