हापुड़। राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित गांव सिकंदरपुर काकौड़ी निवासी सीआरपीएफ सिग्नल में तैनात निरीक्षक जगपाल सिंह का रविवार को गांव आगमन पर ढोल नंगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नानकचंद शर्मा ने बताया कि सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर जगपाल सिंह को लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा व डीजीपी आरपीएफ द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ डीआईजी उदयमान तेवतिया, सेवानिवृत्त प्राचार्य केडी शर्मा, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह, सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, किसान नेता हरेंद्र ताऊ, सैनिक प्रकोष्ठ के मनवीर सिंह ने जगपाल सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, किशन सिंह तोमर, अफजाल चौधरी, संजय यादव, मायाराम आदि मौजूद रहे। संवाद