पिलखुवा। मंगलवार को दशहरा पर्व के चलते श्रद्धाुलओं की भीड़ उमड़ी पड़ी, जिससे पुलिस को एलिवेटेड रोड के नीचे रूट को वनवे करना पड़ा। मेला के दृष्टिगत पीएसी के अलावा कई थानों की पुलिस की तैनाती की गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि दशहरा मेला के चलते अधिक संख्या में लोगों के मेला आने पर पीएसी के अलावा धौलाना और हाफिजपुर थाने से भी पुलिस की तैनाती की गई। उन्होने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिगत रामलीला मैदान वाली साइड के सड़क को बंद कर दिया गया है। गाजियाबाद की ओर से आरएस गार्डन और हापुड़ की ओर से चंड़ी मंदिर चौराहा से हाईवे को वन वे किया गया। दोनों ओर पुलिस कर्मियों की तैनती सुनिश्चित की गई है। रास्तों पर दुकानों को नहीं लगने दिया गया है। उन्होने बताया कि इसके लिए मेला चौकी प्रभारी द्वारा मेला कमेटी और ठेकेदार को पूर्व में ही हिदायत जी जा चुकी है। जिसमें साफ तौर कहा गया है कि अगर इसके बावूजद भी रास्ते पर किसी की दुकान लगवाई गई तो कमेटी पदाधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संवाद