नेशनल हाईवे पर मोनाड कट के पास शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने गन
प्वाइंट पर युवक से दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।
उधर, पुलिस ने
जानकारी से इंकार किया है। शनिवार रात भदस्याना गढ़ निवासी प्रमोद बाइक पर
सवार होकर गाजियाबाद से घर लौट रहा था।
पीड़ित के मुताबिक मोनाड कट के पास
बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रोका और इसके बाद तमंचा दिखाकर
दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।
उधर, कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया
कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर
नहीं दी गई है।