फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के वक्त महिला की मौत

Mon, 18 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
महिला की प्रसव के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र के अकबरपुर बुकलाना गांव में सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। उसके पति का आरोप है कि जननी सुरक्षा योजना की एंबुलेंस समय पर न पहुंचने पर पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि दूसरी विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियाे पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। अकबरपुर बुकलाना गांव में दोपहर में किसान महेश की पत्नी बबीता को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे सिंभावली के सरकारी अस्पताल ले गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बबीता छह बच्चों की मां थी। उसकी सातवें बच्चे समेत मौत हो गई। उसके पति का कहना है कि बबीता को प्रसव पीड़ा शुरू होते जननी सुरक्षा योजना से जुड़ी एंबुलेंस कर्मियों को सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन


एंबुलेंस देरी से आने के कारण बबीता की हालत और बिगड़ गई थी। उधर, हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिंहानी से बबिता के मायके वाले भी पहुंच गए। पिता भंवर सिंह ने दामाद और परिजनों पर बबीता की हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


एसओ एनके शर्मा का कहना है कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें