जर्जर तार, जिनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
पावर कारपोरेशन की अनदेखी से खेत में चारा काटने पहुंची गांव मंसूरपुर की एक महिला की टूटे पड़े तार की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा है।
मंसूरपुर के जंगल में विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा था। 45 वर्षीय लीलावती सुबह करीब 8 बजे चारा काटने के लिए खेत में गई थी।
चारा काटते समय अचानक उसका हाथ तार से टच हो गया। बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से टूटे पड़े तार में करंट दौड़ रहा था। इससे महिला की मौत हो गई, काफी देर बाद भी लीलावती के घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। अपराह्न तीन बजे शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मृतका के पति राजपाल का आरोप है कि बिजली निगम के कर्मचारी यदि समय से टूटे पड़े तार को ठीक कराते तो उसकी पत्नी की जान बच सकती थी।
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि इस मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित जेई को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। जिसकी लापरवाही सामने आएगी कार्रवाई की जाएगी।