फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर्निंग वॉक पर निकली महिला के कुंडल झपटे

Tue, 09 Aug 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
महिला के कुंडल झपटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति के साथ मोर्निंग वॉक पर निकली महिला के कानों से बाइक सवार बदमाश कुंडल झपटकर ले गया। इससे घायल हुई महिला ने पुलिस में गुहार लगाई है। वहीं अल सुबह हुई वारदात से गंगानगरी में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन


ब्रजघाट में ओंकार राजेश्वर दंडी स्वामी इंटर कॉलेज के पास रहने वाली राजकुमारी अपने पति दिगंबर शर्मा के साथ मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे घर के बाहर मोर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान हेलमेट लगाए बाइक सवार बदमाश वहां आ गया।

उसने मौका मिलते ही झपट्टा मारकर राजकुमारी शर्मा के कानों से कुंडल झपट लिया और बाइक लेकर भाग गया। इस घटना में महिला घायल हो गई, उसने चौकी में शिकायत की है। रिपोर्ट लिखना तो दूर पुलिस ने झपटमार बाइक सवार की तलाश करना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल के भीतर कुंडल और चैन झपटने की कई घटना हो चुकी हैं। चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि कुंडल झपटने वाले बाइकर्स की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें