गंगा किनारे स्थित फरीदपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर अमरोहा के थाना धनौरा के शेरपुर गांव से प्रकाश के बेटे जगदीश की बारात आई थी। शादी की खुशी में कई बाराती नशे में धुत होकर नाचने के साथ ही हुड़दंग और हाथापाई करने लगे।
ग्रामीणों ने हुड़दंग का विरोध कर दिया, तो नशे में धुत बारातियों ने उनके साथ गाली गलौज कर दी। इस पर गांव के दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडे बारातियों समेत दूल्हे और उसके परिजनों की जमकर धुनाई की।
ग्रामीणों के हमले में दूल्हा जगदीश, मुजफ्फरनगर थाने में तैनात सिपाही जयपाल सिंह, उसका बेटा नेपाल, गोविंद, धर्मेंद्र समेत एक दर्जन से भी अधिक बाराती घायल हो गए। घायल बारातियों ने गढ़ कोतवाली में पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने अमरोहा से जुड़ा मामला बताकर उन्हें थाना गजरौला भेज दिया।