फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत हमलावरों ने किया विहिप कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

Tue, 23 May 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
विहिप कार्यकर्ता पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाने के पैसे मांगने से गुस्साए नशे में धुत युवकों ने विहिप कार्यकारी जिलाध्यक्ष पर लोहे की राड से जानलेवा हमला कर गल्ले में रखी रकम लूट लिए। मामले में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। वहीं पुलिस ने पांच को मौके पर दबोच लिया।
विज्ञापन


बदरखा मोड़ पर नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक चिकिन कार्नर पर बीती रात आठ लोग नशे में धुत होटल पहुंच खाना खाया। पेमेंट मांगने पर नशे में धुत युवकों ने हंगामा शुरू करते हुए मारपीट की।

शोर शराबा सुनकर होटल के मालिक और विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह निवासी शाहपुर चौधरी पास में स्थित अपने दूसरे ढाबे से मौके पर पहुंच गए। इन्होंने मारपीट और खाने का पेमेंट न देने पर नाराजगी जताई,
विज्ञापन


नशे में धुत युवकों ने राजपाल सिंह पर लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों में पांच को मौके पर ही दबोच लिया। वहीं तीन साथी भाग निकले। पुलिस ने घायल को स्थानीय नर्सिंग होम ले आई,

जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। घायल विहिप नेता के बड़े भाई देवेंद्र सिंह ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि हमलावरों ने गल्ले से हजारों की रकम, चेन, अंगूठी और पर्स लूटकर भाग निकले।

इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि विहिप नेता पर हमला करने वालों में आसित, शिवम, राकेंद्र, विनीत, तेजेंद्र निवासी हशूपुर गांव को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उनके शेष तीन साथियों की धरपकड़ को पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें