फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनीत हत्याकांड में तीन को लिया हिरासत में

Sat, 23 Jan 2016 09:09 PM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
  पुनीत हत्याकांड में पुलिस ने तीन लोगों को शनिवार दोपहर हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले से जुड़े सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
 बता दें कि 7 जनवरी को कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी पुनीत शर्मा नोएडा गया था। उसके बाद वह लापता हो गया तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। साथ ही हत्या की आशंका भी जताई थी।

 इसके बाद 16 तारीख को युवक का शव थाना मसूरी के गांव नूरपुर में गन्ने के खेत में मिला था।  पिता  ने थाने में प्रशांत, ओमपाल, सुमित, अमित, सोनू, पूजा और पूनम सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा परिजन रोज थाने के चक्कर काट रहे हैं। अब इस मामले में पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों से आरोपियों तक पहुंचने के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें