फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला रिटायर फौजी का शव, हत्या की आशंका

Sat, 22 Oct 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा में पेड़ पर एक सेवानिवृत्त फौजी का शव लटका हुआ मिला। दिन निकलते ही शव लटकने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


बाबूगढ़ निवासी 55 वर्षीय लखपत सेवानिवृत्त फौजी था। उसने कुछ दिन पूर्व अपनी जमीन बेची थी। शुक्रवार को वह बाइक लेकर घर से जमीन के रुपये लेने के लिए हापुड़ आया था। शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की।

बताया गया है कि उनका मोबाइल भी बंद हो गया था। शनिवार सुबह उनका शव बाबूगढ़ के गांव अटूटा में पेड़  पर लटका मिला। दिन निकलते ही शव लटका हुआ मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस के साथ ही जांच के लिए फोरेसिंक टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

मृतक की पत्नी विमलेश व तीनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें