फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने महिला से छेड़छाड़ की

Thu, 22 Jun 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर में बृहस्पतिवार को शराब के नशे में धुत एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। इससे गुस्साए महिला के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। इससे दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सुबह करीब 8 बजे नशे में धुत अर्जुन अपने पड़ोस में रहने वाले अरविंद के घर में घुस गया। यहां उसकी पत्नी को अकेला देखकर छेड़खानी करने लगा। महिला ने छेड़खानी का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर परिजन समेत आसपास में रहने वाले कई लोग वहां आ गए।

उन्होंने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। इसका पता लगते ही आरोपी के परिजनों लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े और दोनों पक्षें में मारपीट हो गई। इसमें पीड़ित पक्ष से प्रिया, कमलेश, रानी, अरविंद और आरोपी पक्ष से रविंद्र, छोटू, हेम सिंह, संतराम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दोबारा गांव में पहुंचकर दोनों ही पक्षों के संदीप, सोनू, कंछिद, बलराज, अर्जुन, छोटू को हिरासत में ले लिया। एसआई उदल सिंह का कहना है कि पक्षों के 6 लोग को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें