फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव बरकरार, पुलिस ने पूरी कराई चढ़त की रस्म

Sun, 23 Apr 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
पुलिस ने पूरी कराई चढ़त की रस्म - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
पहले शेविंग कराने को लेकर दो समुदायों के युवकों में मारपीट होने की घटना से अठसैनी में तनाव बना हुआ है। नानपुर से आई बारात की चढ़त की रस्म पुलिस के साये के बीच हुई।
विज्ञापन


गढ़ क्षेत्र के अठसैनी में मंगलवार को हेयर ड्रेसर शावेज की दुकान पर परवेज अपने रिश्तेदार नदीम के साथ गया था, जहां पहले से ही मौजूद राजबीर पहले अपनी शेविंग कराने की जिद पर अड़ गया था।

जिसके चलते उनके बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें राजबीर, अमित, परवेज और हसरत घायल हो गए थे। अलग अलग समुदायों के बीच हुए संघर्ष में चार लोगों के घायल होने से गांव में तनाव बन गया था,।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को क्षेत्र के गांव नानपुर से बारात आई थी, लेकिन तनाव के मद्देनजर उसकी चढ़त भी पुलिस की निगरानी में कराई गई। एसआई दलसिंह का कहना है कि संघर्ष को लेकर दोनों पक्षों के बीच थोड़ी तल्खी है।
विज्ञापन


इस मामले में 60 लोगों के खिलाफ पाबंद मुचलका की कार्रवाई की गई है। बारात की चढ़त पुलिस की निगरानी में कराए जाने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें