फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क न देने पर टीचर से हाथापाई

Sat, 19 Mar 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों को रिकवरी का डर दिखाकर उनसे अवैध उगाही में लगे हैं। ऐसे ही एक मामला काकौड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रकाश में आया है। पैसा न देने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक से हाथापाई तक कर दी। शिक्षक ने बीएसए से शिकायत की है। पीड़ित शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहा है।
विज्ञापन


सिकंदरपुर काकौड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीचंद त्यागी ने बताया कि अपने सेवानिवृत्त के उपलक्ष्य में दो अप्रैल को जागरण रखा था। वह बृहस्पतिवार को जागरण के निमंत्रण कार्ड बांट रहे थे। आरोप है कि संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी उनके पास आए और एक रिकवरी लेटर दिखाया।

रिकवरी लेटर गांव लालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में भवन निर्माण में धन गबन के मामले में था। यह रिकवरी उक्त विद्यालय के तत्कालीन भवन निर्माण प्रभारी के नाम था, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी पैसा वसूलने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने रिकवरी जमा करने से बचने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की। श्रींचद त्यागी ने बताया कि उन्होंने सुविधा शुल्क देने से मना किया तो खंड शिक्षा अधिकारी भड़क उठे। उन्होंने हाथापाई की।

पीड़ित शिक्षक ने बताया कि शुक्रवार को वह विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किए शोषण के विरोध में बीएसए को सौंपे पत्र की रिसीविंग कॉपी पढ़ रहे थे। तब खंड शिक्षा अधिकारी ने रिसीविंग कॉपी छीनने की कोशिश की। शिक्षक ने डीएम से शिकायत की भी बात कही है।

मुझ पर लगाए सभी आरोप निराधार है। श्रीचंद त्यागी से रिकवरी के संबंध में कोई बात नहीं की है और न ही उनसे हाथापाई की है। - संजय कौशल, खंड शिक्षा अधिकारी 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें