फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर व्यापारी से स्कूटी लूटी, एक व्यक्ति को गोली मारी

Tue, 14 Feb 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
एक व्यक्ति को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी में स्कूटी सवार एक टायर व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी लूट ली। साथ ही शोर सुनकर वहां आए पड़ोस के एक व्यक्ति को गाली मार दी, जो उसके पैर में लगी। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शिवपुरी निवासी ओमप्रकाश की गढ़ रोड स्थित पक्का बाग के समीप किसान टायर नाम से दुकान है। मंगलवार शाम वह स्कूटी से दुकान से घर लौट रहे थे।

जैसे ही वह घर के पास पहुंचे तो वहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया। बदमाशों ने हथियारों से भयभीत कर उनसे मारपीट कर स्कूटी छीन ली। इसी बीच शोर सुनकर वहां पड़ोस में रहने वाले अजय कुमार पहुंच गए।
विज्ञापन


इसी बीच बदमाशों ने अजय को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली अजय कुमार के पैर में लगी। अजय और ओमप्रकाश के शोर मचाने तथा फायर की आवाज होने से आसपास के लोग उस ओर दौड़े। लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले।

इस दौरान वहां भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने घायल अजय कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया।

लोगों का मानना है कि बदमाश कैश लूटने की कोशिश में आए थे, लेकिन विरोध के चलते उनको स्कूटी लेकर ही भागना पड़ा।

बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घटना को लेकर व्यापारियों व मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। 20 साल पहले भी व्यापारी ओमप्रकाश को गोली मारकर बदमाशों ने लूटपाट की थी।
विज्ञापन


ऐसे में एक बार फिर घटना होने से वह भयभीत हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें